15-January-2020


टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, अंचल के युवाओं को प्लेटफार्म ......फाइनल मैच में इनके बीच कड़े और रौचक मुकाबले में ....



धरमजयगढ़ मुनादी ।

ग्राम कुड़ेकेला में आज टेनिसबाल प्रतियोगिता का समापन बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विजय जायसवाल छ.ग. महासभा अध्यक्ष कालर समाज , विशिष्ट अतिथि श्रीमती रजनी राठिया, संजय गुप्ता, नीलाम्बर राठिया, श्रीमती निलावती राठिया, रामप्रसाद राठिया, बुधराम अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, छाल थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल सहित गाँव व आस पास के समस्त वरिष्ठ नागरिकगण शामिल हुए ।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दूरदराज से आये खिलाड़ीयों द्वारा अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिससे फाईनल मैच में खेलने पहुँचे कोरबा की टीम नयाडीही कोरबा और धर्मजयगढ़ से टीम DSC धर्मजयगढ़ के बीच मुकाबला हुआ ।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरबा द्वारा 8 ओवर में 82 रन का टारगेट धरमजयगढ़ को दिया गया ,जिसका पीछा करते हुए धरमजयगढ़ की टीम द्वारा 8 वे ओवर में 5 विकेट से लगातार ऑउट होकर 62 रन पर ऑलआउट हो गये।

इस तरह कोरबा टीम विजेता और धरमजयगढ़ की टीम उप विजेता रही।विजेता टीम को मुख्य अतिथि विजय जायसवाल द्वारा 25000 रुपये नगद और शील्ड प्रथम पुरस्कार के रूप में दिया गया, वहीँ श्रीमती रजनी राठिया द्वारा 13000 रुपये और शील्ड प्रदान किया गया। मैन आफ दा मैच कोरबा टीम के छोटा नामक खिलाड़ी को दिया गया जिसने फाइनल मैच में 31 रन और 6 विकेट लिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News