15-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर : तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर तहसीलदार के पास पहुँच गया इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगने ,प्रशासनिक अमले में मचा हडकम्प ,तहसीलदार ने दी ये सफाई …..



जशपुर मुनादी//

जशपुर का एक ढाबा संचालक जशपुर तहसीलदार की प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाते फिर रहा है। जिला मुख्यालय के दोडका चौरा स्थित ढाबा संचालक दशरथ प्रसाद जायसवाल ने मंगलवार को जशपुर तहसीलदार की प्रताड़ना की शिकायत जशपुर तहसीलदार से ही किया है ।उसने अपने आवेदन में लिखा है कि बीते 13 जनवरी को तहसीलदार रात करीब 9 बजे उंसके ढाबा आये लेकिन केबिन में जगह नही होने के चलते तहसीलदार ढाबे से बाहर आ गए।बाहर आने के बाद ढाबा संचालक के बेटे के जरिये संचालक दशरथ जायसवाल को बाहर बुलाया और ढाबा में ताला लगवा देने की धमकी देते हुए काफी कुछ कह दिया ।तहसीलदार की धमकी सुनने के बाद पूरा परिवार दहशत में है और अनहोनी की आशंका से भयाक्रांत है इसलिए आज प्रार्थी दशरथ तहसीलदार को आवेदन देकर सपरिवार इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगा है ।
इधर जब तहसीलदार जशपुर से हमने दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने आवेदन अबतक उनके कार्यालय तक नही पहुंचने की बात कही साथ ही उनके द्वारा किसी भी तरह की धमकी दिए जाने जैसी घटना से इनकार किया है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News