क्रिकेट में रायगढ़ की जबरदस्त जीत सीनियर ग्रुप में रायपुर को हराया
रायगढ़ मुुनादी।
बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस के आदेशानुसार सीनियर प्लेट ग्रुप के अंतर्गत मुख्यमंत्री कप के मैच आरंभ हो चुके हैं। जिसके अंतर्गत सोमवार तथा मंगलवार को खेले गए दो दिवसीय मैच में रायगढ़ ने रायपुर को हराकर तहलका मचा दिया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि रवि सिंह की कप्तानी में सीनियर क्रिकेट टीम बिलासपुर खेलने के लिए गई हुई है जहां पर रायपुर ब्लू के विरूद्ध खेले गए मैच में टॉस जीतकर रायपुर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

इसमें रायगढ़ की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए, जिसमें राहुल सिदार के 84 एवं लव्यम राजपुत के 40 रन शामिल हैं। इसके जवाब में रायपुर की टीम 127 रन बनाकर रायगढ़ की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई। लव्यम राजपुत के पांच, कप्तान रवि सिंह व कृतिक शर्मा के 2-2 विकेट रहे। दुसरी पारी में रायगढ़ ने 4 विकेट पर 184 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, जिसमें राहुल सिदार के 79 व अमित कुंवर के नाबाद 38 रन शामिल रहे। इसके जवाब में रायपुर ने दुसरी पारी में 134 रन बनाकर 9 विकेट खो दिए। इस पारी में गेंदबाजी में कप्तान रवि के 4 विकेट, लव्यम राजपुत के 2 विकेट शामिल रहे। रायगढ़ ने पहली पारी की लीड के आधार पर रायपुर को हराने में सफलता पाई। रायगढ़ का अगला मैच जशपुर से कल होगा। रायगढ़ की रायपुर पर ऐतिहासिक जीत होने से संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे, सचिव रामचन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज विश्वाल, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाहा सिद्धकि, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रवीण सराफ, सदस्य प्रभात साहु, अमित कुंवर, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय दुबे, राजा गोरख, सानु भयानी, चन्द्रेश यादव, संतोष गुप्ता, महेन्द्र साव, मलय बनर्जी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
ये रहे जीत के हीरो
सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि रायपुर पर शानदार जीत हासिल करने में लव्यम राजपुत के 68 रन तथा 7 विकेट, राहुल सिदार के 84 व 79 रन, रवि सिंह के 6 विकेट, कृतिक शर्मा के 3 विकेट, लखन पुरूषवानी के 3 विकेट, अमित कुंवर के नाबाद 38 रन के कारण रायगढ़ ने रायपुर को गेंदबाजी व बल्लेबाजी के सभी मोर्चों पर दबाकर रखा, जिसके कारण शानदार जीत हासिल हुई। पूरी टीम को एकजूट बनाए रखने में तथा बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कप्तान रवि सिंह का योगदान बेहतरीन रहा।

