बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी
बलरामपुर-राजपुर बिजली विभाग के द्वारा नगर पंचायत के 2 वार्डों में बिजली सप्लाई पूरी तरीके से काट दी गई है, हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में एकल बत्ती बिजली प्रदान करने की योजना के तहत समस्त गांव में घर-घर बिजली सप्लाई करने का योजना चालू किया गया था जिसके तहत राजपुर के ग्राम बकसपुर और सेमरा में रहने वाले ग्राम वासियों को लाभ दिया गया था।लेकिन जैसे ही राज्य में कांग्रेस शासन आते ही इस योजना का लाभ उठा रहे ग्राम वासियों के ऊपर बिजली विभाग ने अपना डंडा चलाते हुए अचानक बगैर किसी नोटिस के इन दोनों गांव से बिजली सप्लाई पूरी तरीके से बंद कर दी है बिजली विभाग में पदस्त जेई का मानना है कि इन दोनों गांव में रहने वाले लोगों ने अभी तक किसी भी प्रकार की विद्युत शुल्क जमा नहीं की है इस कारण से विभाग ने बिजली सप्लाई पूरी तरीके से बंद कर दी है उनका कहना है कि जब तब सभी शुल्क कि भुगतान नही किया जाएगा तब तक गांव में बिजली नही दी जाएगी।
गौर करने की बात है की बिजली विभाग ने जब से गांव में बिजली सप्लाई दी है और जब से इस योजना के तहत घरों में कनेक्शन किया गया है तबसे ना तो किसी के नाम से आज तक कोई बिल आया है और ना ही बिजली विभाग के द्वारा इसकी पड़ताल की गई है हम आपको बता दें कि बिजली विभाग ने विगत कई वर्षों से आज तक गांवों के किसी भी बिजली धारक के यहां इसकी जानकारी लेने नहीं पहुंची है और ना ही मिटर रिडिंग लेने पहुंची है,अचानक आज बिजली विभाग अपनी चिर निंद्रा से जाग कर कार्यवाही करते हुए इन ग्राम वासियों को बिजली से वंचित कर दिया है कुल मिलाकर बिजली विभाग अपनी गलतियों को छुपाकर अपनी गलती को गांव वालों के उपर थोप दिया है और बिजली कटौती कर गांव के ही 32 लोगों के ऊपर भारी भरकम बिजली बिल का बिल थमा दिया है वहीं 25 लोगों पर अवैध रूप से बिजली चलाने का जुर्माना 30-30 हजार रुपये बनाकर लोगों को परेशान करने का मन बना लिया है।

