जशपुर मुनादी।।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जशपुर जिले का कमान सम्हालने वाला फायर ब्रांड भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव ने जिले के सभी 14 डीडीसी क्षेत्रों में किला फतह करने की योजना बना चुके हैं और इन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को कुशल नेतृत्व मिले इसलिए जिले के कुशल एवम योग्य नेताओं की टीम तैयार किया है।इस टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ,सांसद गोमती साय सहित कई नेताओं के नाम है ।
इस लिस्ट में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओ के साथ साथ,पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व मंत्री,वर्तमान लोकसभा सांसद,पूर्व विधायक व भाजयुमो के पदाधिकारियों का नाम भी शामिल है..

इनका नाम नहीं ,ये है कारण
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के डीडीसी क्षेत्रो के लिए जारी किए गए प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची में 3 बड़े नेताओं के नाम नही है ।ये नेता हैं खादी ग्रामदयोग बोर्ड के पूर्व चेयर मैन कृष्णा राय,पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप ।इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि युद्धवीर सिंह जूदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और उन्ही के निर्देश पर प्रभारी और सहप्रभारियों की सूची बनाई गई है । प्रभारियों की सूची में जिंनके नाम नही है उन्हें पूरे जिले की जिम्मेदारी है उन्हें पूरे जिले का प्रभार है।
उक्त लिस्ट के जारी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला जशपुर के प्रभारी युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि इस बार समस्त DDC क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएगा

