15-January-2020


तीन महीने से दुकानदार नहीं दे रहा चावल, बहाना भी है अजीब, थैला लेकर आते हैं पर……… पढ़िए PDS का बुरा हाल



रायगढ़ मुनादी।।

धरमजयगढ़ विकासखंड के विजयनगर के लोग उचित मूल्य राशन दुकानदार के अजीबोगरीब बहाने से त्रस्त हैं। अक्टूबर से उनका राशन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण जब भी उसके पास राशन लेने जाते हैं तो वह कहता है सब राशन चोरी हो गए तो कहां से चावल दूँ। स्थानीय ग्रामीण अपना सा मुंह लेकरवापस अपने घर आ जाते हैं।

ग्राम पंचायत विजयनगर कापू के शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदार के विरुद्ध आज वहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर, खाद्य अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कहा कि उचित मूल्य दुकान का दुकानदार उन्हें मांगने पर पूरा चावल नहीं देता। कहता है चावल चोरी हो गए हैं इसलिए महीने में कभी 7 किलो तो कभी 5 किलो राशन देता है। किसी भी ग्रामीण को पूरे चावल नहीं देता और कई ग्रामीणों को तो अक्टूबर से चावल भी नहीं मिल रहा है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News