जशपुर मुनादी।।
डीडीसी चुनाव में पत्नि को टिकट नही मिलने से नाराज कांग्रेस के दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव के समर्थन में उतरे यादव समाज का विरोध उस समय धरा का धरा रह गया जब महकूल समाज के जशपुर जिलाध्यक्ष ने यह कह दिया कि पार्टी समाज के किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नही बनाएगी न ही समाज को राजनीति से वास्ता है । महकूल समाज के जिलाध्यक्ष गणेश यादव ने "मुनादी" को बताया कि महकूल समाज एक बड़ा परिवार है और परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े है। इसलिए समाज समाज के किसी भी सदस्य के उपर या समाज के उपर राजनीतिक फतवा नही जारी कर सकता। बीते 12 जनवरी को जिले के पत्थलगाँव मे समाज की बड़ी बैठक हुई थी और बैठक में काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की पत्नि गायत्री यादव को टिकट नही देने का मुद्दा जोर शोर से उठा था लेकिन समाज के अध्यक्ष ने यह कहकर इस मुद्दे को शिथिल कर दिया कि समाज न तो किसी राजनीतिक पार्टी पर दबाव बनाएगी न ही किसी समाज के व्यक्ति के उपर।

आपको बता दें कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र दुलदुला से दुलदुला के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा उनकी पत्नि के लिए डीडीसी का टिकट मांगने पर उनके नीचे पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और जब टिकट देने की बारी तो टिकट भी नही दिया।पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर ब्लॉक अध्यक्ष ने जहाँ पार्टी के विरुद्ध उनके उपर मनमानी करने का आरोप लगाया था वही समाज की ओर से जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर महकूल समाज की अनदेखी का आरोप लगाया था ।समाज के इस बयान के बाद पार्टी में खलबली मच गई थी लेकिन जिलाध्यक्ष के बयान के बाद पार्टी के बैलेंस सीट में सुधार होता दिख रहा है

