15-January-2020


अब मुख्यमंत्री जशपुरिहा पार्षदों का करेंगे सम्मान,अध्यक्ष उपाध्यक्ष को भी मिला न्योता पढिये पूरी खबर और जानिए आखिर क्यों होगा इनका सम्मान



जशपुर मुनादी।।

हाल ही में जशपुर में निकाय चुनाव में कोतबा ,कुनकुरी और बगीचा में काँग्रेस पार्टी को मिली सफलता के बाद निकायों में बनाये गए अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और निर्वाचित पार्षदों को मुख्य मंत्री द्वारा समानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष काँग्रेस पवन अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि
प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनाँक 17 जनवरी को रायपुर मे नगरनिकाय के चुनाव मे विजयी काँग्रेस के जशपुर , कुनकुरी , बगीचा , कोतबा और पत्थलगांव के समस्त विजयी सम्मानीय अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और पार्षदगणों के प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी , छत्तीसगढ़ के प्रभारी मा. पी.एल.पुनिया जी , सहप्रभारी मा. चंदन यादव जी के द्वारा सम्मानित किया जावेगा इंडोर स्टेडियम रायपुर मे । अतः सम्मानीय ब्लाक अध्यक्ष गण अपने अपने ब्लॉक से विजयी पार्षदों , अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को साथ लेकर रायपुर पहुंचे ।

  आपको बता दें कि निकाय चुनाव में जशपुर जिले में काँग्रेस ने कोतबा और कुनकुरी में तो जीत हासिल किया ही था साथ ही साथ बगीचा में काँग्रेस ने भाजपा की जीती हुई बाजी को पलट दिया













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News