जशपुर मुनादी।।
काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव की पत्नि को टिकट नही मिलने को लेकर काँग्रेस पार्टी के अंदर लगी आग में अब भाजपा ने हाथ सेंकना शुरू कर दिया। समाज के नेता को डीडीसी चुनाव में समर्थन न देकर अनदेखी करने की आपसी लड़ाई में भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर ने अब अपनी टांग फंसा दिया है। इस विवाद पर मुनादी डॉट कॉम द्वारा प्रकाशित खबरों पर उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करतेहुए कहा कि भाजपा ने महकूल और रौतिया समाजका हमेशा ध्यान रखा है ।विधानसभा या लोकसभा में इस समाज को जिले से प्रतिनिधित्व नही मिल पाने के चलते जिले की सरकार में इनका मजबूत प्रतिनिधित्व हो इसलिए 15 साल पहले ही भाजपा ने दोनो वर्गों के लिए कुनकुरी में एक विशेष व्यवस्था बनाई उस व्यवस्था के तहत कुनकुरी के दो डीडीसी क्षेत्र से एक क्षेत्र से रौतिया समाज को प्रतिनिधित्व दिलवाया तो दूसरी ओर यादव समाज का।चाहे अनूप बड़ाईक को देखिये या उपेंद्र यादव को ।इस बार भी रौतिया समाज के अनितास सिंह औरमहकूलसमाज से उपेंद्र यादव को टिकट दिया गया है।
मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में युद्धवीर ने कहा कि भाजपा हर समाज हर वर्ग को प्रतिनिधुत्व देने की पैरवी करती रही है और प्रतिनिधित्व भी दिया है लेकिन काँग्रेस का पूरी तरह ईसाईकरण हो गया है ।कांगेस केवल मिशनरीज वेस राजनीति कर रही है।
पढिये पूरी खबर ,जानिए पुरा विवाद, क्लिक कर खबर पढ़िए

