रायगढ़ मुनादी।
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान में समय समय पर प्रदेश के जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टरो को बुलाया जाता है ताकि शहर व आस पास के ऐसी बीमारी से पीड़ित मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ता है। ऐसे में आर एल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ प्रशांत अग्रवाल के द्वारा इस तरह के मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश के इन दो डॉक्टरो को बुलाया है। जिसका लाभ क्षेत्र के मरीज लाभ उठा सकें।
शहर के डॉ.आर.एल हॉस्पिटल व इनफर्टिलिटी सेंटर में महानगरों की तर्ज पर सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया गया है जिसमें प्रत्येक माह के प्रथम रविवार एवं तृतीय रविवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध डॉक्टरो द्वारा अपनी चिकित्सा सेवा दी जायेगी डॉ आर एल हॉस्पिटल के डायरेक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत अग्रवाल ने बताया है की हॉस्पिटल लोगो की विश्वसनीयता पर खरा उतरा है उसका कारण है की यहाँ मरीजो का बेहतर इलाज किया जाता है व उन्हें संतुष्ट कर यहाँ से भेजा जाता है इस वजह से अस्पताल दिन प्रतिदिन अपनी चिकित्सा सेवा को बेहतर कर रहा है उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों की मांग के अनुरूप डॉ. आर.एल हॉस्पिटल के मरीजो के बेहतर चिकित्सा हेतु विभिन्न विभागों के छत्तीसगढ़ के बड़े चिकित्सक अपनी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवा दी जा रही है।

19 जनवरी को छात्तीसगढ़ के बड़े चिकित्सक डॉ. विनायक रोगडे (न्यूरोलॉजी ) एवं डॉ. राहुल अहलुवालिया (न्यूरोसर्जन) 12 बजे से 4 बजे तक सेवा देंगे डॉ. विनायक रोगड़े मष्तिष्क सम्बंधित समस्या, लकवा ,माइग्रेन ब्रेन ट्यूमर ,ब्रेन हेमरेज स्पाइन की समस्या, याददास्ता का कमजोर होना ,नींद का विकार नशों की कमजोरी, दिल सम्बन्धी समस्या का उपचार एवं परामर्श देगें वही डॉ. राहुल अहलुवालिया द्वारा सिर एवं मस्तिष्क की गंभीर चोंटो की शल्य क्रिया नशों की चोंट,सायटिका सम्बंधित समस्याओं का उपचार एवं परामर्श दिया जायेंगा वही माह के प्रथम रविवार को तीन बड़े चिकित्सक अपनी चिकित्सा सेवा देंगें जिनमें प्रमुख छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिपाठी (कार्डियोलॉजी) डॉ. प्रेमराज देवता (नेफ्रोलॉजी )डॉ. तुषार दानी (न्यूरोलॉजी) है .उन्होंने यह भी बताया है कि हड्डी रोग के सम्बन्ध में समस्त बीमारीयों का इलाज व शल्य क्रिया वे स्वंय करेंगे एवं ट्रामा सेंटर 24 घंटे खुला रहेगा स्त्री रोगों से सम्बंधित समस्त बिमारियों का इलाज आई.वी. एफ. विशेषज्ञ(स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रिया अग्रवाल द्वारा किया जाता है | शहर की सर्वप्रथम टेस्ट ट्यूब सेंटर की स्थापना भी इन्ही के द्वारा की गयी है | नियमित चिकित्सक सेवा में डॉ. कविता पारकर (एमबीबीएस डीसीएच)शिशु रोग विशेषज्ञ नियमित रूप से अपनी चिकित्सा दे रही हैं उनके द्वारा प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है व नियमित रूप से भर्ती की सुविधा बेबी वार्मर फोटो थेरेपी एम्मरे एवं एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है | नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप अग्रवाल नियमित रूप से अपने चिकित्सा सेवा दे रहे हैं जिसमें उनके द्वारा मरीजो को बार-बार जुकाम नाक से खून बहना, सायनस की तकलीफ गले का भारीपन, गले में खरास , कान में दर्द, मवाद आना , कम सुनाई देना बार-बार चक्कर आना आदि मरीजो को चिकित्सा एवं सलाह दी जा रही है एवं उनके द्वारा गंभीर बिमारियों का शल्य क्रिया भी की जाती है।

