15-January-2020


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सराहनीय पहल .....मकरसंक्रांति के मौके पर .....यहां लोगों के बीच पहुंचकर किया ....फिर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर कॉपी और मिठाई के साथ स्वक्षता पर ....पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

रायगढ़ स्थानीय नगर के जूट मिल से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जूट मिल शाखा द्वारा मकरसंक्रांति के मौके पर कालंदी कुंज के मेन गेट नंबर १ के बाहर मकर संक्रांति के शुभ उपलक्ष में भजिया एवं गुलगुले का प्रसाद वितरण किया गया एवं राजीव गांधी नगर स्कूल में जाकर 100 कापियां वितरण कर खुशियां बांटी गई हाई स्कूल के बच्चों के बीच स्वच्छता और मकर संक्रांति के बारे में बताया गया छोटे बच्चों को मिठाई बांटी गई|

सभी बुजुर्ग महिलाओं को योगदान बया करना मुश्किल है आज हमने हमारे बीच आकर खुशिया बाटी ओर अपने सुझाव भी समाज के कार्य करने हेतु दिए|

जिसमें हमारे प्रदेश के अध्यक्ष की श्रीमती रेखा महामाया जी के गरिमामय उपस्थिति के साथ ही हमारे वार्ड नंबर 36 के पार्षद श्री विनोद महेश जी एवं कालंदी कुंज के अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ और साथ ही अध्यक्ष श्रीमती मीना जी एवं सचिव उमा जी कोषाध्यक्ष अनीता जी कार्यकर्ता मंजू गोयल जी एवं सदस्यगण पुष्पा जी,प्रेमलता जी मीनू , संतोष, सरोज, नेहा, मंजू, कमलादेवी, चमेलीदेवी, सीतादेवी, संगीता, पिंकी, मधु, सपना, मनीषा, शोभा, मीरा, सुधा ज्योति के द्वारा संपन्न किया गया|








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News