नीतीश यादव की मुनादी//
(जशपुर)
बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।यहाँ के किराना व्यवसायी के दुकान में खाद्य विभाग ने छापेमारी की है।छापेमारी के दौरान 11 बोरा अवैध धान पाए गए।अधिकारियों ने सभी धान को जप्त कर लिया है।
मामला जिले के गंझियाडीह का है।यहॉँ के किराना व्यवसायी शिव गुप्ता के किराना दुकान में अवैध तरिके से धान रखे जाने की सूचना मिली थी।सूचना पाकर खाद्य विभाग की टीम ने कल अचानक उनके दुकान में छापा मार दिया और उनके गोदाम में रखे 1100 बोरी धान को जप्त कर लिया है।
किराना व्यवसायी शिव गुप्ता ने बताया कि छोटे छोटे किसानों से थोड़ा थोड़ा धान खरीद कर धान को स्टॉक किया गया था ।उनके पास मंडी की रसीद भी उपलब्ध है ।धान अवैध नही है।

