16-January-2020


गणेश हाथी का दहशत व्याप्त ...जीपीएस लोकेशन भी नहीं हो रहा सार्वजनिक ...प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण जता रहे अनहोनी ....कह रहे आखिर क्यों नहीं .....पढें पूरी खबर



गणेश हाथी का GPS लोकेशनआखिर क्यूँ साझा नही किया जा रहा

चुनावी माहौल में हाथी का लोकेशन सार्वजानिक नही होने से,लोग जाता रहे बड़ी अनहोनी होने की आशंका

धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान -

धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज में फिर एकबार गणेश हाथी का दहशत ग्रामीणों को सता रहा है। छाल रेंज में ज्यादातर गांव जंगलो के बीच बसा हुआ ,जिसकी वजह से ग्रामीणों को इन्ही जंगलो के रास्ते से होकर आना जाना पड़ता है।गणेश हाथी कितना खतरनाक और आक्रामक हो चुका है ये बताने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि पिछले कुछ समय पहले जिस तरह गणेश हाथी राहगीरों और ट्रक आदि बड़े वाहन में हमला कर जनहानि कर चुका है उससे सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है की उसके चंगुल मेंजो आएगा उसका बचकर निकल नानामुमकिन है !

छाल रेंज के जंगलों में बीते कई दिनों से गणेश हाथी विचरण कर रहा है जिसकी जानकारी ग्रामीणों के साथ साथ सभी आलाधिकारियो को भी है, जिसके लिए अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जंगली इलाको में जाकर जंगल नही जाने के लिए समझाइश भी दिए जा रहे है। पर सिर्फ गांव के लोगो को ही समझाने या हाथी के जंगलों में होने के बारे में बताने से कुछ नही होगा……

धरमजयगढ़ वन मंडल के जिम्मेदार अधिकारियो से क्षेत्रीय जनता ने निवेदन किया है कि ,वे गणेश हाथी की जानकारी गांव में और लोकल व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीणजानो को अवगत कराएं। क्योंकि अभी पंचायत चुनाव का माहौल सभी तरफ जोर शोर से छाया हुवा है और ऐसे में प्रायः सभी प्रत्याशी इन्ही जंगलो के रास्ते गांव में आवागमन कर रहे है जिससे लोग आशंका जता रहे हैं की कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News