रायगढ़ मुनादी।।
गणेश हाथी को लेकर सृजन में चल रही बैठक में तब अधिकारी सकते में आ गए जब घरघोड़ा के भेंगारी से आये एक ग्रामीण ने सवाल उठाया कि आप यहां हाथी को लेकर बैठक कर रहे हैं और आपका विभाग उद्योगों को NOC देते हुए कहता है कि इस क्षेत्र में हाथी नहीं है, अब आप यहां क्लियर कीजिये कि हाथी आता है या नहीं आता है।

गुरुवार को रायपुर से आये वन विभाग के बड़े अधिकारी APCCF अपर वन संरक्षक SK सिंह, अनिल कुमार सोनी, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर ने स्थानीय प्रशासन जिसमें जिला पंचायत सीईओ ऋचा चौधरी सहित पुलिस के आला अधिकारी एवं हाथी प्रभावित क्षेत्रों से आये ग्रामीणों के साथ बैठक किया। ग्रामीणों ने कई तरह से अपने दुखड़े सुनाए कई ग्रामीणों का कहना था कि मुआवजा का रकम बहुत कम है। फसल की जितनी बर्बादी होती है उतना मुआवजा नहीं मिल पाता है। हाथी आये दिन लोगों को भी मार रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोआर्डिनेट कर रही थी, उन्होंने बीच में कई निर्देश वन विभाग के अधिकारियों भी दिया। मुआवजा प्रकरण पर शिकायत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनको मुआवजा जरूर मिलेगा।

