खबर का हुआ असर…
बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी
बलरामपुर के बिजली विभाग राजपुर के द्वारा 14 जनवरी से राजपुर नगर पंचायत के 2 वार्डों बकसपुर और सेमरा में बिजली सप्लाई पूरी तरीके से बंद कर दी गई थी जिससे गांव वालों को खासी परेशानी हो रही थी बिजली विभाग राजपुर का कहना था की विगत कई वर्षों से गांव वालों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है इस कारण से हमें बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद करना पड़ा है बिजली विभाग ने अपने कमियों को छुपाते हुए गांव वालों को दोषी करार देते हुए यह कदम उठाया था,जबकि हम आपको बता दें कि विभाग के द्वारा ना ही समय पर बिजली बिल और ना ही किसी प्रकार की अव्यवस्थाओं को जांच करने के लिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचते थे और इन दोनों वार्डों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की योजना के तहत एकल बत्ती योजना के द्वारा सभी घरों में मीटर के साथ कनेक्शन प्रदान किए गए थे जिसकी बिल कई वर्षों से लोगों को नहीं मिली है, विभाग कर्मचारी कम होने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया था उनका कहना है कि जो भी बिजली धारा हैं वह स्वयं से ही कार्यालय में आकर अपना बिल का जांच कराएं और भुगतान करें जो कि एक नासमझी भरी वक्तव्य है।
इस खबर को प्रमुखता से मुनादी डॉट कॉम के द्वारा प्रकाशित किया गया और विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों वार्डों की बिजली सप्लाई आज पुणे से चालू कर दी गई है बाकी जिन लोगों का बिल भुगतान नहीं हो पाया है उनको भी नोटिस देकर बिल भुगतान करने का कदम उठाया है।
यह थी पूरी खबर, बिजली विभाग की दो गॉंवों में गिरी गाज

