पत्थलगांव मुनादी।।
यशस्वी जशपुर को लेकर जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर आज पत्थलगांव प्रवास पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में समस्त स्कूलों के छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया और आने वाले परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए । इस मौके पर संजीवशर्मा, डीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी आला अधिकारी यहां मौजूद रहे ।
एसडीएम की भी शिकायत
जैसे ही कलेक्टर स्थानीय रेस्ट हाउस पहुंचे तो वैसे ही भारी संख्या में नागरिक सहित नपं के पार्षद और पत्रकारों का हुजूम वहां लग गया और बारी बारी से जितनी भी शिकायतें थी उन पर नागरिकों द्वारा कलेक्टर को बताया गया कि सभी शिकायतों पर एसडीएम योगेंद्र श्रीवास गंभीर नही हैं उन्हें सही शिकायत होने के बावजूद शिकायतें नही दिखती जिनकी कार्यशैली गैरजिम्मेदाराना है जिस पर नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए मौखिक तौर पर एसडीएम को ही हटाने की मांग कर डाली पत्रकारों का भी कहना था कि एसडीएम किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नही करते हैं ।
मंडी मैदान देखने कलेक्टर पहुंचे मौके पर
भाजपा पार्षद अजय बंसल की शिकायत पर कलेक्टर मंडी मैदान के उस जमीन को भी देखने पहुंचे जिसको लेकर पिछले दिनों से विवाद चल रहा है। इस जमीन को लेकर पार्षद अजय बंसल की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत पर कलेक्टर ने खुद वहां पहुंचे और उचित जांच का भरोसा दिया।
दाल भात सेंटर में भी है कब्जा
एक वर्ष पहले शासन द्वारा बन्द किए गए दाल भात योजना के बाद भी सेंटर के भवन में कब्जा कर लिया गया है जिसमें आए दिन अनाधिकृत कार्य किए जाते हैं जिसे हटाने की मांग भी नागरिकों ने कलेक्टर से की जिसपर कलेक्टर ने इसे हटाने का निर्देश दिया ।

