16-January-2020


चुनावी माहौल गर्माते ही आदर्श आचार संहिता का खुलकर उलंघन ज़ोरों पर .......यहां ऐसे किया जा रहा नियमो का उल्लंघन .....न देख रहे शासकीय न ......



एक ऐसा पंचायत जंहा के प्रतिनिधि खुलकर सरकारी भवनों में अपना पाम्पलेट चस्पा कर रहे।

धरमजयगढ़ मुनादी ।

छत्तीसगढ़ में पंचायती चुनाव चारो तरफ अपना एक अलग माहौल बनाया हुआ है। गाँव, गली, चौक, चौराहो में ग्रामीण स्तर की राजनीति का रंग दिख रहा है सभी अपने अपने करीबी प्रतियाशी का कंही खुलकर तो कही अंदर अंदर अपने अपने प्रत्याशी का प्रचार प्रसार ,समर्थन कर रहे है।

ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को लेकर इतने मदहोश है कि वे सरकारी संपत्ति में अपने चहेते प्रत्याशीयो के बेनर ओर पाम्पलेट चपकाने से बाज नही आ रहे है।

यहाँ हम बताना चाहेंगे धरमजयगढ़ ब्लॉक के कुड़ेकेला ग्राम पंचायत की जंहा पूर्व सरपंच और वर्तमान में भी सरपंच की प्रतियाशी श्रीमती निलावती राठिया का पाम्पलेट और बेनर उनके कार्यकर्ताओ द्वारा बड़े दबंगई के साथ गांव के यात्री प्रतिक्षालय, बाजार में बने शेड और शॉपिंग काम्प्लेक्स इन सभी शासकीय भवन में जगह जगह चश्पे दिखाई दे रहे है। जहाँ खुलकर यंहा आदर्श आचार संहिता का मखौल उड़ाया जा रहा है, प्रशासन को अंगूठा दिखाते हुए आचार संहिता धज्जियां उड़ाई जा रही है।

पंचायत चुनाव किसी भी देश व राज्य की राजनीति की पहली सीढ़ी है इसी पंचायत स्तर से ही गांव कस्बो से जनप्रतिनिधियों के चेहरे उभरकर सामने आते है।

पर यंहा अभी से नीचे स्तर से ही आदर्श आचार संहिता का खुलकर उलंघन किया जा रहा तो आगे जाकर ये और क्या क्या करेंगे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News