16-January-2020


SECL छाल में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन .......यातायात नियम और साइबर क्राइम .......लापरवाही से हर घण्टे .....पढें पूरी ख़बर



धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान :-

गुरूवार एसईसीएल सामुदायिक भवन नवापारा छाल में 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत छाल थाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियम एंव साइबर क्राइम से होने वाले अपराध से बचाव के उपाय बताये. इस कार्यक्रम में स्कुली बच्चो महिलाओं गणमान्य नागरिको को बिलासपुर से आये हीरो मोटर काॅर्प टैफिक पार्क इंचार्ज इंद्रजीत सिंह के द्वारा गाडी चलाने के नियम यातायात व्यवस्था को चरणबध्द तरिके से समझाया इंद्रजीत सिंह द्वारा बाइक ड्राइविंग का डेमो देकर समझाया कि गाडी चलाते समय बैठने का तरिका गति नियंत्रण बे्रक एवं कल्च का उपयोग सही समय में करना जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

आज ट्रैफिक नियम की लापरवाही से एक आकड़ा के अनुसार एक घंटे में 16 सड़क दुरघटना ,प्रतिदिन 409 लोगो की मौत हो जाती है दुर्घटना के मामले में अन्य देशों की तुलना में भारत पहला नम्बर है ,जिसमें हमारी सुझबुझ से आकड़े कम हो सकते है.

कार्यक्रम में यातायात के अलावा साइबर क्राइम विशेषज्ञ पंकज तिवारी ने भी साइबर सेल से होने वाले अपराध से सावधान हने के उपाय बताये जिसमें मोबाईल से ट्रांजेक्शन मोबाईल में अनावश्यक लिंक आने पर कभी एक्सेप्ट नही करना चाहिए फर्जी काॅल से सावधान एटीएम में सावधानी इन सब की सावधानी ही हमारी पैसों की सुरक्षा है।

इस कार्यक्रम में आयोजक छाल थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की नेतृत्व में जिसमें पिताम्बर पटेल अनुविभाीय अधिकरी पुलिस खरसिया , पुष्पेंद्र बघेल यातायात उपपुलिस अधिक्षक , आषिश डे, डीएव्ही स्कुल वाईस प्रिसिपल ,राजेश जांगड़े, पर्सनल विभाग एसईसीएल छाल गणमान्य नागरिक स्कुली बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News