16-January-2020


अब शिक्षक भगाएंगे हाथी, हाथी प्रभावितों की बैठक में बोली जिला पंचायत सीईओ, कहा गांव में जब उपलब्ध हैं………. पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

गुरुवार को रायगढ़ कलेक्टोरेट स्थित सृजन कक्ष में स्थित गणेश लोनर टस्कर वन्य हाथी के वन क्षेत्र में उचित रहवास विषय पर आयोजित बैठक में आज रायगढ़ की जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हाथी को भगाने में यदि वन विभाग को दिक्कत है तो गॉंवों में रहने वाले रोजगार सहायक, शिक्षक, पंचायत के सचिव का सहयोग लिया जाय।

बैठक में कई हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी कई बात उठाये उसमें मुआवजा से लेकर सुरक्षा तक के सवाल उठाए गए थे और सुरक्षा में होने वाली दिक्कतों की भी बात उठी थी। वन विभाग के अधिकारियों में हाथी भागने में आने वाली दिक्कतों के बारे में जब बताया तब सीईओ ने ये बात कही। उनका कहना था जब गॉंवों में सरकारी कर्मचारी जब मौजूद हैं तो उनकी सेवाएं क्यों न ली जाय। अब इसपर शिक्षकों की क्या प्रतिक्रिया होगी इसका इंतजार करना होगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News