रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ विधायक व कांग्रेस के ही युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकेश साहू के बीच ठनी लड़ाई में बिलासपुर संभाग का साहू समाज भी कूद गया है। साहू समाज का कहना है कि लोकेश साहू एवम उनके साथियों के खिलाफ लगी संगीन धाराएं तत्काल प्रभाव से हटाई जाय और विधायक व उनके पुत्र के खिलाफ झूठे रिपोर्ट लिखवाने की एफआईआर दर्ज की जाय। इस आशय का ज्ञापन साहू समाज द्वारा कमिश्नर व आईजी बिलासपुर को साहू समाज द्वारा दी गई है।
6 जनवरी की रात को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पुत्र रितिक नायक द्वारा कोतवाली थाने में अपने ऊपर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया था और पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धारा लोकेश साहू व अन्य के खिलाफ लगाया था। हालांकि लोकेश साहू जब कोतवाली आत्मसमर्पण करने पहुंचे तो पुलिस ने गिरफ्तार करने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि मामला विवेचनाधीन है। इस संबंध में मीडिया में विधायक व उनके पुत्र का ऑडियो भी प्रकाशित व प्रसारित हुआ था।
जब यह मामला साहू समाज तक पहुँचा तब जिले के साहू समाज ने अपने प्रदेश के सचिव एवं पदाधिकारी के पक्ष में मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार की थी किन्तु आज पर्यन्त तक इस मामले में कोई सुनवाई नही होने एवं गंभीर धाराएं हटाने एवं झूठे मामले लिखवाने एवं धमकी देने वाले के खिलाफ कार्यवाही नही होने के कारण अब साहू समाज के संभाग नेतृत्व ने बिलासपुर संभाग आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से मिलकर ज्ञापन दिया एवं लोकेश साहू का नाम झूठे एफआईआर से हटाने व विधायक के धमकी एवं षडयंत्र व उसके पुत्र व साथियो द्वारा झूठे आरोप पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। साहू समाज के संभाग अध्यक्ष चुन्नीलाल साहू एवं सगंठन पदाधिकारियो ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उपरोक्त आवेदन पर कार्यवाही नही होती है तो पूरे संभाग में हर तहसील में हर जिला मुख्यालय में साहू समाज एकत्रित होकर धरना और आंदोलन करेगी।
इस ज्ञापन को सौंपने में मुख्यरूप से बिलासपुर के सांसद अरुण साव , साहू समाज प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केके साहू जी, प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव मुकेश साव , बिलासपुर साहू समाज जिलाध्यक्ष तिलकराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर-2 के अध्यक्ष विनोद साहू महानगराध्यक्ष रामकृष्ण साहू जी व अन्य साहू समाज के विभिन्न पदाधिकारीगण मौजूद रहे!

