जशपुर(कांसाबेल)मुनादी//
2018 के विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले के पत्थलगाँव सीट से विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार सालिग साय जिला पंचायत सदस्य के चुनाव मैदान में हैं। जिले के क्षेत्र क्रमांक 09 से चुनावी मैदान में उतरे सालिक साय इन दिनों धुंआ धार प्रचार अभियान में जुटे हुए है। जनपद पंचायत कांसाबेल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान किए गए उलेखनिय कार्यों की वजह क्षेत्र के मतदाताओ के बीच इनकी अलग पहचान है इसलिए मतदाता उन्हें हाथो हाथ ले रहे हैं।बताया जा रहा है कि प्रचार अभियान में मिली बढ़त से साय समर्थक कार्यकर्तओं में भी जबरदस्त उत्साह है । समूचा क्षेत्र इन दिनों सालिक भैया जिंदा बाद के नारे से गूंज रहा है। प्रचार अभियान के दौरान सालिक साय के मिलनसार स्वभाव से मतदाता खासें प्रभावित नजर आ रहे है। मत दाताओ से चर्चा के दौरान सालिक साय स्थानीय समस्याओं के साथ धान खरीदी के मामले को भी पुरजोर तरीके से उठा रहे है। ग्रामीण अंचल में पानी,बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा जैसे मुद्दे को उठाते हुए सालिक साय राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के भांति मतदाताओं के नब्ज प र हाथ रख रहे है

