रायपुर मुनादी।।
बिलासपुर के मारवाही सदन में युवक संतोष की मौत के बाद जोगी पिता पुत्र के विरुद्ध आत्महत्या दुष्प्रेरणा के दर्ज हुए मामले के बाद जोगी काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संतोष की मौत के पीछे उनके परिवार का कोई लेना देना नही है।सोशल साइट में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा है- पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।जोगी परिवार का इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कोई लेना-देना नहीं था।राजनीतिक प्रतिशोध से सत्ताधारी दल के इशारे पर कल देर रात FIR दर्ज की गई,इसलिए हम न्यायिक मजिस्ट्रेट अथवा CBI से जांच की मांग करते हैं।हमारे लिए सभी न्यायिक विकल्प खुले हैं।
इस मसले पर अमित जोगी ने सोशल मीडिया ट्वीटर और फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका सीधा इशारा सरकार की ओर था कि पूरी एफआईआर सरकार के इशारे पर हुआ है। हालांकि पुलिस के अनुसार मृतक संतोष कौशिक के बड़े भाई की शिकायत के बाद यह एफआईआर की गई है।

