बलरामपुर मुनादी।।
सुर्या यात्री बस जराहडीह ओमकार नगर के पास पुल से नीचे गिर जाने से दर्जन भर यात्रियों को चोटें आई है। इसमें कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसमें एक युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफेर किया गया है।
चांदो से बलरामपुर की ओर आ रही बस अचानक जरहडीह गयं के पास पूल के नीचे पलट गई जिससे चीख पुकार मच गई। लोगों की चीखें सुनकर गांववाले भी दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को वहां से निकलने में मदद की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को भी बुलाया और पुलिस ने भी उन्हें अपने स्तर पर सहायता दी।


