जशपुर मुनादि।।
बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।यहाँ के जिला पंचायत सीईओ ने एक तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया ।दरअसल सीईओ ने समीक्षा बैठक के दौरान जब उक्त तकनीकी सहायक से 2019-20 में स्वीकृत पीएम आवास की जब जानकारी मांगी तो तकनीकी सहायक जवाब देने के बजाय बगले झांकने लगा।

जनपद पंचायत फरसाबहार मे मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा सीईओ जिला पंचायत एस. के. मण्डावी के द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें राजेन्द्र लहरे तकनीकी सहायक को भेलवा ग्राम पंचायत मे वर्ष 2019_20 मे स्वीकृत आवास की जानकारी पूछा गया स्वीकृत आवास की जानकारी नही बता पाने पर श्री लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है

