जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के तपकरामे इन दिनों पियक्कड़ों की जबर्दस्त मौज हो गयी है और शराब बेचने वाले सरकारी दुकानदार मालामाल हो रहे हैं। हुआ ये है कि तपकरा के सरकारी शराब दुकान चलाने वाले सरकारी दुकानदारों ने चखना सेंटर खोल दिया है । चखना सेंटर मतलब ये है कि बाजू से शराब की बोतल खरीदिये और दो-चार कदम की दूरी पर पूरे ठसंग के साथ पैग बनाइये और चखना के साथ पैग का मजा लीजिए। यहाँ का चखना सेंटर कितने मजे से फल फूल रहा है इसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है ।हमारे कैमरे में कैद इन तस्वीरों को देखिये यहाँ बोतलों की भरमार है ।आपको बता दें कि शराब दुकान और चखना सेंटर के बीच आंगनवाड़ी सेंटर भी है जहाँ बच्चे पढ़ने आते है तो स्कूल में जाने से पहले उन्हें इन मलवों की सफाई करनी पड़ती है ।
देखिए तस्वीरें -





