जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे दिलचस्प चुनाव नागलोक क्षेत्र क्रमांक 14 में हो रहा है ।जहाँ जिला पंचायत सदस्य के लिए दो दिग्गज मैदान में है। बीते पंचायत चुनाव चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़कर महज कुछ सैंकड वोट से हार जाने वाले जाने-माने अधिवक्ता विष्णु कुलदीप इस बार काँग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ रहे है तो दूसरी ओर पिछली बार भाजपा का समर्थन नहीं मिल पाने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ने वाले अजय महराज को इस बार भाजपा का पूरा समर्थन प्राप्त है ।इस बार इन्हें भाजपा ने समर्थन देकर मैदान में उतारा है । दोनो प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और फिलहाल की स्थिति में दोनो को कम आंकना जल्दबाजी होगी। दोनो प्रत्याशियों की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विष्णु कुलदीप के समर्थन में काँग्रेस पार्टी के अलावे जिले के सबसे तेज तर्रार कुनकुरी विधायक यूडी मिंज खुद इनके समर्थन में इनके साथ जा जा इनका प्रचार कर रहे हैं तो अजय महराज को जिताने की जिम्मेदारी सांसद गोमती साय को मिली है ।याने एक खेमे से विधायक तो दूसरे खेमे से सांसद जाहिर है जंग जवर्दस्त होगा और इस जंग में हार किसकी होगी और जीतेगा कौन इसे अभी से कुछ कह पाना मुश्किल है ।
राजनीतिक समीकरण की बात करें तो क्षेत्र क्रमांक 14 अमूमन भाजपा या भाजपा समर्थित लोगों का रहा है लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में इस इलाके से मिली भाजपा को शिकस्त के बाद इस बार यहां काँग्रेस फूल कॉन्फिडेंस में है और काँग्रेस को उम्मीद है कि 14 नम्बर सीट पर तो उनकी जीत होगी ही होगी और उम्मीद भी क्यों न हो जब भाजपा के पुश्तैनी किला को भेदने वाले विधायक यूडी मिंज खुद से सामने आ गए हो ।उधर भाजपा इस बार 2018 मे इस क्षेत्र से मिली हार को काँग्रेस की जीत से ज्यादा अपना एक्सीडेंटल हार मान रही है इसलिए इनका भी कांफिडेंस कम नही है और इनके कांफिडेंस का कारण इनके सांसद की अगुआई है ।

आपको बता दें कि इस बार इन दो उम्मीदवारों के अलावे भाजपा मतदाताओ में सेंध मारने दो और प्रत्याशी चुनाव मैदान में है । पूर्व में फरसाबहार में पदाथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर पैंकरा के चुनाव मैदान में आने से भाजपा के एकमुश्त कंवर मतदाताओं के वोट जहां बंट सकते है वही पूर्वसरपंच रामकिशुन मांझी भी चुनाव प्रचार पूरे जोर शोर से कर रहे हैं।कूल मिलाकर यहॉं का चुनाव दिन ब दिन दिलचस्प हो चला है और आने वाले नतीजों पर सबकी नजर है।

