नीतिश यादव की मुनादी//
जशपुर मुनादी।।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जशपुर जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है । मामला सरकारी कर्मचारी द्वारा चुनाव के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप करने का है। मामला जिले के समडामा ग्राम पंचायत का है । यहां के वर्तमान सरपंच व सरपंच प्रत्याशी मदन मरावी का आरोप है कि गाँव का ही एक शिक्षक उन्हें चुनाव हराने में तुला हुआ है और उन्हें हराने के लिए रात रात को उनके मतदाताओं के पास हेलमेट लगाकर जाता है और इस सरपंच उम्मीदवार को वोट देने से मना करता है।सरपंच ने बताया कि उन्होंने पूरे ग्रामीणों को ये बात बताई है और आज वो पूरे मामले की शिकायत भी करेंगे ।
सरपंच प्रत्याशी का आरोप है कि जितेंद्र सिंह नाम के शिक्षक द्वारा उन्हें चुनाव हराने के लिए तरह तरह के गणित गुंताडा किये जा रहे हैं।पहले तो उसने उसके विरोध में एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार दिया और जब इससे भी उसका मन नही भरा तो वो रात रात को हेलमेट पहनकर उनके मतदाताओं को वोट देने से मना करने पहुंच जाता है। उनके मतदाताओं न जब उन्हें इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने आज पूरे मामले की शिकायत करने का मन बना लिया। सरपंच प्रत्याशी मदन मरावी ने आगे बताया कि उक्त शिक्षक नियुक्ति तिथि से आज तक उक्त शिक्षल अपने ही गाँव के प्राथमिक शाला में पदस्थ है जिस्केचलते चुनाव प्रभावित होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता इस बात की भी शिकायत की जाएगी।

इधर दूसरी ओर इस मामले में हमने संबंधित शिक्षक से दूरभाष पर कई बार सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन उनकेद्वारा हमारा फोन नही उठाया गया लेकिन जब हमने इस मामले की अंदरूनी पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि शिक्षक जितेंद्र सिंह के द्वारा एक स्थानीय व्हाट्सअप ग्रुप में एक पीडीएफ फाइल सेंड कर 10 सालों में ग्राम पंचायत समडामा में एक भी विकास कार्य नही होने की एक जानकारी सेंड कर दिया था जिसको लेकर कुछ देर तक सोशल मीडिया में बहस होता रहा बाद में यह बताया गया कि दरअसल जो पीडीएफ फाईल सेंड किया गया था वो पंचायत की कार्य योजना है जिसका भ्र्ष्टाचार से कोई लेना- देना नही है।बहरहाल ,असली बात क्या है यहतो तभी पता चल पाएगा जब मामले की जांच हो और जांच तब होगी जब मामले की शिकायत होगी ।

