जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर जशपुर जिले से आ रही है ।यहाँ के दुलदुला ब्लॉक के काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव को काँग्रेस ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में हांलाकि पार्टी से निष्कासित करने के कारणों का उल्लेख नही किया है लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी के द्वारा उनकी पत्नि को डीडीसी का टिकट नही दिये जाने के बाद नरसिंह सागर यादव ने अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है यही बात पार्टी आलाकमान को नागवार गुजरा और पार्टी ने इन्हें 6 वर्षो के लिए पार्टी से प्राथमिक सदस्य से हटा दिया।

