रायगढ़ मुनादी।।
16 जनवरी को थाना चक्रधरनगर एवं कोतवाली में तथा आज 17 जनवरी को थाना खरसिया में क्रांति सेना के सदस्यों द्वारा सोशल साईट फेसबुक पर लोकशांति भंग करने के लिये धर्म, जाति एवं क्षेत्रविशेष को लेकर आपत्तिजनक अभ्रद टिप्पणी, गाली गलौच करने सबंधी दिये गये आवेदन पत्र पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । थाना चक्रधरनगर में क्रांति सेना के संयोजक रवि तिवारी निवासी कोष्टापारा, सुनील मिंज निवासी संजयनगर, कमलेश सतनामी रायगढ संजीव दास रायगढ, ईश्वर प्रसाद साहू रायगढ, देव छत्तीसगढिया उर्फ देवेन्द्र देवांगन निवासी कोरबा व अन्य के विरूद्ध अप.क्र. 22/2020 धारा 153(क), 294, 506बी, 147, 148 IPC तथा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में क्रांति सेना रायगढ के सदस्य सुनील मिंज निवासी संजयनगर, रवि तिवारी निवासी कोष्टापारा एवं ईश्वर प्रसाद साहू के विरूद्ध अप.क्र. 46/2020 धारा 153-A,295-A,34 IPC पंजीबद्ध किया गया है । इनके विरुद्ध सर्व समाज ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसी प्रकार थाना खरसिया में छत्तीसगढिया क्रांति सेना के अमित बघेल द्वारा विशेष समुदाय पर अपमान जनक धमकी भरा टिप्पणी कर सामाजिक एकता को विखण्डित करने तथा वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल करने संबंधी दिये गये आवेदन पत्र पर अमित बघेल के विरूद्ध अप.क्र. 37/2020 धारा 153-बी, 505, 506 बी भादंवि एवं 67 आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

