18-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: प्लेसमेंट ठेकेदार की करतूत उजागर,करतूत का चिट्ठा पहुँचा एसडीएम के पास,महिला कर्मचारी प्रताड़ना से तंग आकर ,एसडीएम बोले - कार्यवाही होगी ,मामला बहुत...



जशपुर (बगीचा)मुनादी//नगर पंचायत में कार्यरत एक महिला डाटा एंट्री कर्मचारी ने नगर पंचायत सीएमओ और प्लेसमेंट ठेकेदार के विरुद्ध मानसिक प्रताड़ना का संगीन आरोप लगाया है । शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी बीते 16 दिसम्बर तक नगतपालिका बगीचा में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती रही ।16 दिसम्बर के बाद ठेकेदार ने उसे काम से आउट कर दिया।अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को एकमाह पूर्व ढिये गए डेढ़ पेज के आवेदन में प्रार्थिया ने आपबीती लिखते एसडीएम को बताया कि ठेकेदार (प्लेसमेंट)विकास जायसवल के द्वारा उसे बार बाद कार्यालय की महिला कर्मचारियों के साथ रहने को मना किया जाता था बात नही मानने पर नौकरी से बाहर निकाल देने की धमकी दी जाती थी।कभी कभी ठेकेदार के सहयोगी मिथलेश यादव के मोबाईल फोन से भी उसको धमकाया जाता था।उसने बताया कि 12 जुलाई 2019 से 16 दिसम्बर 2019 के बाद उसे ठेकेदार ने यह लांछन लगाते हुए बाहर कर दिया कि काम करने के बजाय प्रार्थिया मोबाईल खेलते रहती है।
प्रार्थिया ने एक और गम्भीर आरोप लगाए हैं वो आरोप ये है कि कार्यालय में काम खत्म हो जाने के बाद उसे नोट शीट बनाने के बहाने उस नगरपालिकाअधिकारी के रूम भेजने की भी कोशिश की जाती थी।
इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी बगीचा रोहित व्यास ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि इस मामले को बकायदे दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है ।बहुत जल्द बताएंगे कि इस मामले में कार्यवाही क्या हो रही है।
इस मामले में जब नगरपालिका के मुख्य अधिकारी(सीएमओ)से जब हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थिया को एक कर्मचारी के बीमार होने के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रखा गया था बाद में जो महिला कर्मचारी नही आ रही थी उसने आना शुरू कर दिया ऐसे में उसे काम से हटा दिया गया है क्योंकि सेट अप पहले से बना हुआ है उसे तोड़ नही सकते ।
दूसरी ओर जब इस मामले में ठेकेदार विकास जायसवाल से दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने शिकायत की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News