18-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: नाबालिग को बालिग बताकर कर लिया निकाह,आरोपी ऐसे पहुँचा जेल,पीढिये पुरी खबर



जशपुर मुनादी।।

नाबालिग लड़की को बालिग बताकर निकाह करने वाले एक बस एजेंट को जशपुर जिले की कुनकुरी पूलिस उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार किया है ।आरोपी का नाम बिट्टू बताया जा रहा है।कुनकुरी बस स्टैंड में एजेंट का काम करने वाले आरोपी बिट्टू के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण का मामले में कुनकुरी पूलिस ने अपहरण का मामला पहले ही दर्ज किया हुआ था । नाबालिग के पिता की शिकायत पर पूलिस ने बिट्टू के विरुद्ध 4 दिन पहले 366 का मामला दर्ज कर लिया था । आरोपी की तलाश में जुटी कुनकुरी पूलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग को उड़ीसा ले गया है और उसे बालिग बताकर निकाह भी कर बैठा ।
बहरहाल आरोपी को पूलिस ने जेल भेज दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News