जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति, सरिया नाला में केम्पा मद से बनाये गए 40 लाख के डेम ढहने का मामला
धरमजयगढ़ मुनादी ।
वन विभाग धरमजयगढ़ के सरिया नाला में कैम्पा मद की राशि से बनाये गए स्टॉप डैम के ढहने की शिकायत वन मंत्री मोहम्मद अकबर से किये जाने के बावजूद कथित तौर पर बिना अनुमति के विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त डैम के मरम्मत की छूट दी गयी , अब मरम्मत कराने के बाद निर्माण कार्य की जांच के नाम पर केवल नापजोख का काम किया जा रहा है , महज़ खानापूर्ति की जा रही है ,आश्चर्यजनक रूप से निर्माण कार्य की जांच अन्य विभाग के सक्षम तकनीकी अधिकारी से कराये जाने की मांग को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया.

17 जनवरी को वन विभाग के ही संलग्न अधिकारी निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे थे , जिसकी सुचना एक दिन पूर्व ही शाम को शिकायतकर्ता को दी गयी , जांच के पूर्व ही गेट लगा दिया गया था ,जिसके कारण अधिकांश भाग में पानी भरे होने के कारण केवल ऊपरी सतह की लम्बाई चौड़ाई नापकर औपचारिकता पूरी की गयी ।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता के ग्रामीण से बातचीत करने पर निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी बौखलाने लगे , और प्रतिकूल व्यवहार पर उतारू हो गए ,जिसका प्रतिकार किये जाने पर जांच अधिकारी के हस्तछेप के बाद मामला शांत हुआ , गुणवत्ताविहीन निर्माण की खामियों पर पर्दा डालने के लिए और जिम्मेदारों को बचाने की परंपरागत शैली का अनुसरण करते हुए विभाग की जांच अब हर हाल में ओके रिपोर्ट की तलाश में भटक रही है , सक्षम तकनीकी अधिकारी से जांच की मांग को नज़र अंदाज़ करना इस बात का स्पष्ट संकेत है !

