रायगढ़ मुुनादी।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित 34 वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह में रायगढ़ की गुड़ी संस्था द्वारा व्यंग्य नाटक बाबा पाखंडी की प्रस्तुती दी जावेगी। साथ ही गुड़ी संस्था के निर्देशक एवं ख्ैारागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र चौबे को राष्ट्रीय रंग सम्मान से सम्मानित किया जावेगा।

मध्यप्रदेश के उज्जैन की सांस्कृतिक संस्था अभिनव रंग मंडल द्वारा भारत सरकार के सस्ंकृति विभाग एवं संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से कालीदास अकादमी संकुल उज्जैन में 18 से 23 जनवरी तक 34 वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिनों तक चलने वाले इस समारोह में देश के चर्चित हास्य और व्यंग्य पर केंद्रित नाटकों का मंचन होगा। इसी श्रृंखला में 21 जनवरी को रायगढ़ की सांस्कृतिक संस्था गुड़ी द्वारा व्यंग्य पर आधारित नाटक बाबा पाखंडी की प्रस्तुती दी जावेगी। बाबा पाखंडी नाटक कहानीकार विजय दान देथा की कहानी पर आधारित है तथा इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन रायगढ़ के कलाकार एवं गुड़ी संस्था के निर्देशक व ख्ैारागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र चौबे ने किया है। इस वर्ष 2019-20 के लिए अभिनव रंगमंडल समिति ने राष्ट्रीय रंग सम्मान के लिए गुड़ी संस्था रायगढ़ के निर्देशक एवं खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ड्रामा डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र चौबे का चयन किया है। यह सम्मान प्रतिवर्ष ऐसे युवा कलाकार या निदेशक को दिया जाता है जिसका रंगकर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हो। यह सम्मान उन्हे उज्जैन में 21 जनवरी को प्रदान किया जाएगा । योगेन्द्र चौबे को यह पुरस्कार मिलने पर गुड़ी संस्था सहित रायगढ़ के उनके साथियों में काफी हर्ष व्याप्त है।

