घटनाक्रम मुनादी।।
देश की प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी की कार को आज मुम्बई एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गई हैं, उन्हें पनवेल के एमजे अस्पताल मेम भर्ती कराया गया है। कार पर उनके पति जावेद अख्तर भी सवार थे उन्हें भी थोड़ी चोट आई है लेकिन उनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
कार साल रहे ड्राइवर को भी गम्भीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भी अस्पताल में भर्ती है। शबाना आज़मी के बारे में डॉक्टर ने बताया कि उनकी नाक में हल्की चोट आई है। अंदरूनी चोटों के बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन बाहरी चोटों का इलाज जारी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

