जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के दुलदुला एसबीआई में आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जमकर हंगामा होने की खबर आ रही है ।हंगामा खत्म करने लिए मौके पर दुलदुला थाना पूलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।बताया जा रहा है कि दुलदुला पतराटोली में पदस्थ शासकीय शिक्षक सूर्यवंशी एसबीआई शाखा दुलदुला पैसा आहरण करने गया था।पैसा आहरण के लिए बैंक में भरे जाने वाले विड्रॉल फॉर्म में बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर के बगैर पैसा आहरण नही होने को लेकर शिक्षक सूर्यवंशी और बैंक मैनेजर के बीच पहले तो बहसा बहसी हुई और बाद में मारपीट की नौबत आ गयी और मामला तब शांत हुआ जब वहाँ पूलिस पहुँची।
शिक्षक सूर्यवंशी का कहना है कि वह विड्रॉल फॉर्म भरकर काफी लंबे समय से खड़ा था लेकिन कैशियर द्वारा यह कहा गया कि विड्रॉल फॉर्म में बगैर बैंक मैनेजर के साईन के पैसे आहरण नही हो सकते ।जब वह विड्रॉल फॉर्म में मैनेजर से साईन कराने गया तो मैनेजर ने उसे ये बोलकर लौटा दिया कि उसके साईन की कोई जरूरत नही है ।काफी समय तक वह साईन के लिए इस टेबल से उस टेबल तक घूमता रहा एयर जब उसने इधर उधर घुमाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया तो बैंक मैनेजर ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी और मौके पर पूलिस भी बुलवा लिया।
दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्षको थाना बुलाया गया है अभी तक दोनो पक्ष की ओर से कोई शिकायत नही हुई है।मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

