18-January-2020


जशपुर के इस ऑटो संघ ने पेश की अनोखे राष्ट्रवाद की मिसाल ! लिया ऐसा फैसला कि आप भी सोचेंगे भला ऐसा….…..



जशपुर मुनादी।।

ग्रामीण ऑटो चालक संघ कुनकुरी द्वारा सामाजिकता के क्षेत्र में अभिनव पहल की जा रही है।जिले में सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों की ज्यादा संख्या होने के कारण उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें मुफ्त में सेवा देने का फैसला लिया है। संघ के संरक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों कुनकुरी में ग्रामीण ऑटो चालक संघ की बैठक हुई थी।बैठक में संघ के अध्यक्ष बसंत दास और सचिव गजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।बैठक में सर्व सम्मत्ति से यह फैसला लिया गया कि फौज के जवान और भूतपूर्व सैनिकों को कहीं भी लाने ले जाने का कोई भी ऑटो चालक किराया नही लेगा उन्हें मुफ्त में सेवाएँ देकर उन्हें उनके मुकाम तक छोड़ेगा।इसमें जो भी बुनियादी खर्च आएंगे उसका वहन ऑटो चालक संघ द्वारा एकत्रित किये जाने वाले फंड से किया जाएगा । इसके अलावे अन्य असहाय जरूरतमंदों को भी मुफ्त भी सेवाएं दिए जाने का फैसला लिया


संरक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया संघ का उद्देश्य व्यवसाय के अलावे असहाय और गरीब लोगो की मदद करना है साथ ही साथ उन वीर सपूतों का सम्मान भी करना है जो हमारी रक्षा के लिए मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं।


आपको बता दें कि जिले में उन जवानों की संख्या बहुत ज्यादा है जो देश की सीमा और नक्सलियों के मोर्चे पर बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं ।इसके अलावे यहां ऐसे भी कई भूतपूर्व सैनिक है जिन्होंने कई बार देश के दुश्मनों के दांत खट्टे किये ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News