जशपुर मुनादी//
जशपुर जिले के पर्यटन को नई पहचान देने के लिए कलेक्टर जशपुर बैनर ,पोस्टर और तरह तरह के प्रचार वाले हथकंडे से दूर ग्रास रुट पर काम कर रहे हैं इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।इस वीडियो में जशपुर कलेक्टर नीलेशक्षीर सागर साइकलिंग करते हुए दिख रहे हैं। जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर कलेक्टर आज सुबह 8 बजे साइकिल से मयाली डेम पहुचे,
जशपुर कलेक्टर के साथ जशपुर एसडीएम और डीफओ भी साइकिल से मयाली डेम पहुचे, जशपुर में पर्यटन को बढाया देने के लिए जिला कलेक्टर लगातार प्रयास कर रहे है , कलेक्टर जशपुर से पहाड़ी रोड दमेरा होते हुए मयाली पहुचे , दमेरा में सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है जिसका निरिक्षण करते हुए काम में गुणवता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए, यह सड़क लगभग 10 किलोमीटर लम्बा है बरसात आने से पहले तक बनकर तैयार हो जाएगा, सड़क बन जाने से जशपुर मयाली की दुरी 20 किलोमीटर सुगम रास्ता हो जाएगी, टूरिस्ट साइकिल से जशपुर से मयाली आसानी से पहुचेंगे , जशपुर में साइक्लिंग क्लब की स्थपना की गई है , जशपुर कुनकुरी पत्थलगांव साइक्लिंग स्पोर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा जिससे टूरिस्ट किराय पर साईकिल लेकर इसका आनंद उठा सकते है , वही मयाली डैम में नौका विहार का विस्तार किया जा रहा है , आज जशपुर कलेक्टर एसडीएम और डीफओ ने भी मयाली में नौका विहार का आनंद लिए I

