19-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: बड़ी कार्यवाही ,200 क्विंटल धान जप्त,ऐसे खपाया जा रहा था धान, ट्रक को भी किया थाने के हवाले ,इस व्यापारी का था धान…….



जशपुर (कांसाबेल)मुनादी//

जशपुर में धान का अवैध परिवहन करने वालो के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्यवाहियां जारी है।शनिवार को जिले के कांसाबेल में धान का परिवहन कर रहे एक ट्रक से 200 क्विंटल जप्त किये गए।जप्ती की कार्यवाही के बाद ट्रक सहित धान को कांसाबेल थाने को सुपुर्द किया गया।
उक्त ट्रक कांसाबेल के निशान्त ट्रेडर्स से धान उठाकर श्री ओपी इंडस्ट्रीज तिलडेगा ले जाया जा रहा था लेकिन कांसाबेल तहसीलदार ने जब ट्रक रोककर ट्रक में रखे धान और और दस्तावेजों का निरीक्षण किया तो ट्रक ड्राइवर के पास धान से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नही पाया गया ।बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने जो दस्तावेज तहसीलदार को दिखाए उसमे कृषि उपज मंडी पत्थलगाव और दूसरा रसीद भी कृषि उपज मंडी पत्थल गाव का निकला जिसमे नवम्बर माह 11 नवम्बर और 13 नवम्बर की तारीख अंकित थी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News