19-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: गड्ढे में मिला "अमृत"देखकर हैरान हुए ग्रामीण .... कैमरे में कैद हुआ अमृत का वीडियो



जशपुर मुनादी।

आज जशपुर जैसे आदिवासी जिले के बगीचा ब्लॉक मुख्यालय के समीप ही सवेरे सवेरे सरकार के कुपोषण ख़त्म करने के सारे दावे फेल होते नजर आये हैं! और मुनादी के कैमरे में सारी की कारगुजारी कैद हो गई।

दरअसल बगीचा के आईसीडीएस मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर बगीचा के मुख्य मार्ग में स्थित झाँपीदरहा आँगन बाड़ी केंद्र के पीछे लोगों को मुख्यमंत्री अमृत दूध योजना के भरे हुए कई पैकेट केंद्र के पीछे फेंके हुए मिले हैं। जाहिर है बच्चों के पोषण वाला यह अमृत दूध बांटा ही नहीं गया और उसे केंद्र के पीछे ही फेंक दिया गया।

https://youtu.be/brOydnuLx9c

कुपोषण दूर करने के मकसद से शुरू इस योजना का क्या हाल है, इन आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के इस हाल से बेहतर समझा सकता है। जब विभाग के ब्लॉक मुख्यालय के समीप के केंद्र में योजना का यह हाल है, तो दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में यह योजना किस स्तर पर संचालित होती होगी यह सवाल तो ऐसी घटनाओं से उठेगा ही!








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News