जशपुर मुनादी।।
काँसाबेल।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।शनिवार को बीजेपी मंडल काँसाबेल के कार्यालय में हुए बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मूल मंत्र दिया गया।बैठक में जिला के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्यशियो को जिताना प्रथम लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की विफलता को लेकर जनता समझ चुकी है,किसानों के धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कई प्रकार की बहाने बना रही है,किसानों के द्वारा अपने हक़ की धानों को प्रशासन अवैध धान घोषित कर जब्ती बनाया जा रहा है,इस तरह कांग्रेस की सरकार जुमलेबाजी कर किसानों के धान को खरीदने से इंकार कर रही है,और किसानों को परेशान किया जा रहा है,भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इन सभी मुद्दों को एक एक किसान तक पहुंचाए।

बैठक में वरिष्ठ नेता तुलसी कौशिक ने भी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर एकजुटता होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने को लेकर गुरु मंत्र पाठ पढ़ाया।इस बैठक में वर्तमान मंडल अध्यक्ष सालिक साय को जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 से डीडीसी प्रत्याशी घोषित के बाद कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के रूप गणेश जैन को सौंपा गया।इस बैठक में बड़ी संख्या में वरिस्ठ नेता सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

