जशपुर मुनादी।।
शनिवार को जशपुर जिले के कांसाबेल में निशान्त ट्रेडर्स के द्वारा 200 क्विंटल धान परिवहन किये जाने पर तहसीलदार की कार्यवाही पर कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई है।जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि कांसाबेल तहसीलदार के द्वारा सारे दस्तावेज होने के बावजूद व्यापारी को परेशान किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि धान परिवहन के नियम कायदे क्या हैं इसकी जानकारी तहसीलदार जैसे अधिकारी को होना चाहिए।
ये थी पूरी खबर, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर, तहसीलदार ने 200 क्विंटल धान
जिले से बाहर धान परिवहन होने के लिए अनुज्ञा की जरूरत नही होती मंडी का रशीद होना चाहिए जो कि व्यापारी के पास मौजुद है ।लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी व्यापारी को परेशान कर रहे हैं। पवन अग्रवाल ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया कि न तो किसी किसान को परेशानी होनी चाहिए न ही किसी व्यापारी को परेशान किया जाय ।मुख्यमंत्री कई बार इस बात को बोल चुके है । उन्होंने आगे बताया कि कांसाबेल में हुई गलत कार्यवाही के सम्बंध में उन्होंने कलेक्टर से से भी चर्चा की है।


