19-January-2020


जशपुर में खड़ा हुआ सबसे कम उम्र का प्रत्याशी,लड़ रहा है बीडीसी का चुनाव ,जरा जानिए इस नन्हे उम्मीदवार के बारे में …..



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले में एक सबसे कम उम्र का युवक बेडीसी का चुनाव लड़ रहा है।ज़िले के फरसाबहार तुब्बा का रहने वाला 21 वर्षीय राहुल चौहान बीकॉम पास करने के बाद राजनीति के जरिये समाज सेवा करना चाहता है इसलिए उसने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने फरसाबहार जनपद के लिए बीडीसी का इलेक्शन लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राहुल चौहान सबसे कम उम्र का प्रत्याशी है जो चुनाव लड़ रहा है। फरसाबहार के ग्राम पंचायत तुब्बा,कंदईबहार और पुगरा बहार जैसे 3 पंचायतों के लिए बीडीसी की उम्मीदवारी में डटे राहुल का कहना है कि समाज के विकास के लिए शिक्षा जितना जरूरी है उतना ही जरूरी राजनीति भी है ।
सबसे खास बात ये कि सबसे कम उम्र के इस प्रत्याशी को क्षेत्र के मतदाता हाथों हाथ ले रहे हैं और इस प्रत्याशी का प्रचार खुद इसके मतदाता कर रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News