राशन कार्ड से शहर में इन अस्पतालों में करा सकेंगे 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
रायगढ़ मुनादी।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राशन कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। इसमें हर जिले के अस्पतालों के नामो को सूची बद्ध किया गया है इसमें रायगढ़ जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों ने नामो की घोषणा की है। रायगढ़ जिले के डेंटल, सहित बच्चो के अस्पतालों को सूची बद्ध किया गया है। आपको बता दे इन अस्पतालों की सूची में बीते साल सुर्खियों में रहे खरसिया के वनांचल केयर का नाम भी शामिल है ।
वनांचल केयर अस्पताल का नाम राशन कार्ड से मुफ्त इलाज की श्रेणी में आने से चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि वनांचल केयर अस्पताल में इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई एक्शन लिया गया बल्कि उल्टा अस्पताल को राशन कार्ड से 5 लाख लूटने की खुली छुट दे दी गई है।
बता दें कि वनांचल केयर अस्पताल में एक ग्रामीण महिला की किडनी बिना जानकारी के निकाले जाने का मामला सामने आया था जिसमे खूब हो हल्ला भी मचा था।
देखे अस्पताल की लिस्ट -/




