बिलासपुर मुनादी।।
बिलगपुर के जिला कांग्रेस महामंत्री अंकित गौराहा की माता का सिमगा के पास सांकरा नामक गाँव के पास सड़क हादसे में निधन हो गया है। हादसा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी टकराने के बाद 3 से 4 पलटी। दुर्घटनाजनित कार में अंकित की माँ, बड़ा भाई, भतीजा, पत्नी और अंकित का बेटा भी सवार था। जानकारी अनुसार गौरहा परिवार, पारिवारिक शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। शादी के बाद अंकित गौरहा तो देर रात रायपुर से बिलासपुर आ चुके थे लेकिन उनके बाकी के परिवार सड़क मार्ग से आ रहा था। सिमगा के पास अचानक उनकी गाड़ी किसी अजिस्ट वाहन से टकराई और पलटी खा गई जिससे उनकी माता की मौके पर मौत हो गई।

