रायगढ़ मुनादी।
एक 11 साल की लड़की को अकेला और कुछ परेशान देख बैंक कालोनी के एक व्यक्ति ने जो किया है वह एक जिम्मेदार नागरिक ही कर सकता है। अन्यथा आज लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं मानी जाती हैं ऐसे में रायगढ़ के चक्रधर नगर बैंक कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने जब अकेली बच्ची से पूछताछ किया और इसमें जो बात सामने आई इससे उनके होश फाख्ता हो गए लेकिन तत्काल सूझ बूझ से काम लिया और डायल 112 को कॉल कर अकेली लड़की को महफूज किया। इस जिम्मेदार व्यक्ति ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को एक बड़ा बल दिया है।
पढिये पूरी खबर पुलिस डायरी से -

बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर के रहवासी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कॉलोनी में अकेली घूम रही 11 वर्षीय बालिका के लिए डायल 112 को कॉल कर इवेंट दिया गया ।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19.01.2020 के सुबह करीब 10:00 बजे कोतवाली राइनो-1 को बैंक कॉलोनी चक्रधर नगर में रहने वाले सुदामा मेहर पिता हरि मेहर को उनके कॉलोनी में अकेले घूम रही 11 वर्षीय बालिका को देख कर उससे पूछताछ किया बालिका बताई की शक्ति स्टेशन से ट्रेन में बैठकर उड़ीसा अपने पापा के पास जा रही थी । बैंक कॉलोनी के पास सिग्नल ना मिलने से हीराकुंड एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रुकी तो बालिका स्टेशन है समझ कर पानी पीने के लिए नीचे उतर गई । इतने में ट्रेन रफ्तार से आगे बढ़ गया । बालिका के लिए सुदामा मेहर द्वारा डायल 112 को कॉल का इवेंट दिया गया । इवेंट पर कोतवाली राइनो-1 में आरक्षक सुरेश मिंज व चालक भरत भारद्वाज मौके पर पहुंचे । कॉलर सुदामा मेहर से मिली जानकारी के बाद बालिका को ईआरवी वाहन में थाना चक्रधरनगर लेकर आए । थाना चक्रधरनगर में बालिका के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि बालिका कि मनो:स्थिति सामान्य नहीं है बालिका संजू महंत ग्राम छपोरा मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा की होने की जानकारी मिली है जिसे उसके परिजन लेने आ रहे हैं ।


