बस्तर मुनादी।।
बीजापुर जिले के बाँसगुड़ा थाना क्षेत्र के टेकलुगुड़म के जंगलों में पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड में 1 माओवादी के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने की है। घटनास्थल से 3 देशी हथियार भी बरामद किये गए हैं। मुठभेड़ में कोबरा, CRPF और जिला बल के जवान शामिल थे।

