20-January-2020


एक दूल्हा, दो दुल्हन और चौदह फेरे, घर, गांव, समाज सबने दिया आशीर्वाद, पढ़िए पूरी खबर



बस्तर मुनादी।।

केशकाल विधानसभा के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम कोसमी में युवक किशोर कुमार नेताम ने गांव की ही एक युवती कुमारी पूनम एवं गांव से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मारंगपुरी की युवती कविता के साथ एक साथ विवाह मंडप में विवाह के फेरे लिए। बताया जाता है कि दोनों युवतियों से युवक का पहले से ही संबंध था और दोनों ने राजीखुशी एक ही लड़के से शादी की है।

युवक किशोर कुमार जब कोसमी गांव की लड़की से शादी जड़ने का प्रस्ताव दिया तो उसकी पूर्व प्रेमिका कविता ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्वयं किशोर कुमार के साथ शादी का प्रस्ताव रखा दिया। युवक की वर्तमान प्रेमिका भी शादी से कम में तैयार नहीं हो रही थी। इसलिए युवक ने दोनों युवतियों से एकसाथ और एक ही मंडप में शादी करने का फैसला लिया और दोनों लड़कियां भी इस फैसले से राजी हो गई। युवक के मां-बाप ने भी इस फैसले पर सहमति जताते हुए अपने रिश्तेदारों को बुलाकर चर्चा की  तो सभी ने इस फैसले पर सहमति जता दी। उनकी शादी उनके रीति-रिवाज के साथ गांव में संपन्न हो गई।

इस शादी में युवक के माता-पिता, दुल्हनों के माता-पिता एवं रिश्तेदार तो शरीक हुए ही गांव के प्रतिष्ठित लोग भी शादी में शरीक हुए। सरपंच वीर सिंह नेताम ने बताया कि दो युवतियों के साथ एक साथ शादी को लेकर गांव में चर्चा हुई थी। जिसमें कुछ लोगों ने पूर्व में आपत्ति जताया थी, किंतु परिस्थिति को देखते हुए बाद में सभी ने इस पर अपनी हामी भर दी। पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न कराया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News