पंडित रेवती रमण मिश्र स्मृति पुरस्कार हेतु संकल्प से महेन्द्र ओर नितेश का चयन
गणतंत्र दिवस को अम्बिकापुर में पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा..
जशपुर नगर
ज़िला प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ज़िले की अग्रणी शिक्षण संस्था संकल्प के दो छात्रों का चयन पंडित रेवती रमण मिश्र स्मृति पुरस्कार हेतु किया गया है ।संकल्प के छात्र महेन्द्र ओर नितेश का चयन इस पुरस्कार हेतु किया गया है। इन छात्रों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर में नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इस बारे में अनूप कुमार मिश्र ,संस्थापक पंडित रेवती रमण मिश्र स्मृति पुरस्कार से मिली जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र २००१८ -१९ में कक्षा 12वीं में महेंद्र कुमार बेहरा, संकल्प जशपुर को सरगुज़ा संभाग में सर्वोच्च अंक 95.20%, प्राप्त करने के लिए पुरस्कार राशि 5000/ कक्षा 10वीं मे नितेश कुमार यादव संकल्प जशपुर को सर्वोच्च अंक 97.50% प्राप्त करने हेतु नगद पुरस्कार राशि 3000/ एवं प्रशस्ति पत्र देकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर में सम्मानित किया जाएगा। उक्त दोनो छात्रों की उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा , शिक्षक दिलीप सिंह , अश्विनी सिंह , गजेन्द्र साहू, प्रभात मिश्रा , ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिंह , मनीषा , शांति कुजुर , मान सिंह खांडे , नरेश मिश्रा , अवनीश पांडेय, दीपक महतो , भारती रंजन , दिलीप राम ने बधाई दी।

