20-January-2020


कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रेस में संतोष, अनिल और हरेराम के अलावा तीसरा कौन ……चेहरा अब तक तय नहीं …..ये नहीं तो कौन …..कही गुटबाजी की भेंट न चढ़ जाए ….पढें पूरी खबर




रायगढ़ मुनादी।

रायगढ़ कांग्रेस में शहर जिला अध्यक्ष जयंत ठेठवार के सभपति बन जाने के बाद अब नए शहर अध्यक्ष को लेकर शहर ही नही बल्कि पूरे जिले में एक चर्चा का विषय बन गया है। निकाय चुनाव में मिली बेहतरीन सफ़लता के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। निकाय चुनाव में मिली जबरदस्त सफलता का एक बड़ा श्रेय रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के नाम पर है। इसी सफलता के नाम पर कुछ इसे भुनाने की फिराक में लग गए और उन्हें यह भी मालूम है कि अध्यक्ष चयन को लेकर प्रकाश नायक की सहमति के बिना असम्भव है । ऐसे में इसका फायदा बखूबी मिल सकता है तो वही दूसरी ओर कुछ चेहरे ऐसे है जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे है और एक लंबा सफर तय किया है। ऐसे में इनकी दावेदारी तो बनती है।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी के कई अनुभवी और समर्पित नेता है जिनकी कार्यकुशलता भी किसी से छुपी नही है और सेनापति की भूमिका अदा करने का माद्दा रखते हैं। जिन चेहरों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है इनके नाम पर सहमति बनने में भी दिक्कत नही आने की बात सामने आ रही है और इनके अध्यक्ष बनने से पार्टी की गुटबाजी खत्म कर एकजुटता बना कर आगे बढ़ने और जिले में कांग्रेस को और सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका हो सकती है। खास बात ये है इन चेहरों पर स्थानीय नेताओं विधायक और राजधानी स्तर के नेता संगठन में भी अच्छी पकड़ है और इनकी विश्वसनीयता है। इनके नाम पर असहमति की बात भी नही आने की बात कही जा रही है। इन तमाम बातों पर गौर करने के बाद सेनापति की दौड़ में पहला नाम सीनियर वरिष्ठ संतोष राय का नाम है। फिर नाम अनिल शुक्ला का नाम आता है और फिर हरेराम तिवारी का नाम आता है। ये तीन चेहरे ऐसे है जो अपने आप मे माहिर और मंजे हुए खिलाड़ी हैं।

इन तीनो नेताओ का प्रभाव राजधानी तक है और दिल्ली दरबार तक पहुंच का माद्दा रखते हैं। संतोष राय अनुभवी और सुलझे हुए व्यक्तिव के प्रभावी चेहरा है और अनिल शुक्ला की राजनीति भी छात्र राजनीति से अब तक एक प्रभावी व्यक्तित्व और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाने जाते हैं।

जहाँ तक तीसरा नाम हरेराम तिवारी की बात है तो वे बीते करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पार्टी प्रवक्ता का दायित्व के साथ कांग्रेस के दमदार विपक्ष की भूमिका के भागीदारी की तारीफ राजधानी के नेता भी कर चुके है और राजधानी के नेता भी इनकी भूमिका को जानते और मानते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार हरेराम तिवारी स्व नंदकुमार पटेल के बेहद करीबी माने जाते रहे है। स्व नंदकुमार पटेल के समय हरेराम तिवारी संगठन और पार्टी की छवि को चमकाने में जो किया इसका कभी भी उन्होंने राजनीतिक लाभ नही उठाया। अब जब शहर अध्यक्ष के लिए निर्विवाद और स्वक्छ छवि वाले चेहरे की बात निकली तो इनका नाम सामने न आये तो बेमानी होगी।


रायगढ़ जैसे शहर के अध्यक्ष के लिए विधायक प्रकाश नायक के अलावा वर्तमान शहर अध्यक्ष जयंत ठेठवार की रजामंदी भी जरूरी मानी जा रही है इसके अलावा मंत्री उमेश पटेल की भी रजामंदी जरूरी माना जा रहा है। ऐसे में इन तीन चेहरों पर से किसी एक पर कांग्रेस दांव खेल सकती है। इन नामो के अलावा शहर के अंदर से दो नाम और चल सकते है जिसमे एक सलीम नियरिया और दूसरा अजय प्रताप सिंह का नाम लिया जा रहा है लेकिन इनके पर सर्वसम्मति नहीं बनने की बात कही जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News