20-January-2020


ब्रेकिंग मुनादी :8 दिनों से लापता कांग्रेसी नेता के बुजुर्ग पिता बांस की झाड़ियों में बेहोश मिले ,इलाके में सनसनी,पूलिस के भी होश उड़े ! पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

पिछले 8 दिनों से अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए बुजुर्ग को बांस झाड़ी में बेहोशी के हालत में पाए जाने की खबर है।ख़बर कोरबा जिले से है।यहाँ के बांकी मोंगरा के रहने वाले प्रभुदयाल अग्रवाल को पिछले 8 दिनों से पूलिस ढूंढ रही थी।बुजुर्ग के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत की जांच में जुटी पूलिस को आज बांकी से तकरीबन 3 किमी दूर बांस की झाड़ी में गुमशुदा बुजुर्ग के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पूलिस ने बेहोश बुजुर्ग को ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है ।
जानकारी के मुताबिक गजरा बस्ती का रहने वाला सूरज नाम के एक युवक आज सुबह जब किसी काम से बांस बाड़ी आया तो उसने प्रभुदयाल को बेहोशी की हालत में पड़े देखा।बुजुर्ग को देखते ही उसने शिनाख्त कर ली और तुरन्त बस्ती वालो को इसकी सूचना दी ।
बहरहाल अभी तक यह पता नही चल पाया है कि 8 दिनों से लापता बुजुर्ग बांस की झाड़ी में बेहोशी की हालत कैसे पाया गया।पूरी कहानी जानने के लिए पूलिस बुजुर्ग प्रभु दयाल के होश में आने का इंतज़ार कर रही है ।
आपको बता दें कि प्रभुदयाल अग्रवाल कांग्रेसी नेता प्रदीप अग्रवाल के पिता है ।इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद कोरबा पूलिस इन्हें ढूंढने में रात दिन एक कर दी थी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News